पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीता खो खो प्रतियोगिता का खिताब

जीता खो-खो प्रतियोगिता का खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| बोकारोइस्पात सीनियर सेकेंड्री स्कूल 8बी ने होली क्रास स्कूल को हराकर बोकारो जिला खो खो चैम्पियनशिप में बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया। वहीं बालक वर्ग में सिटी टाईगर्स क्लब 8बी ने गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। रविवार को सेक्टर 8ए उच्च विद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय बालक एवं बालिका खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिला संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय खो खो प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। सिटी टाईगर्स के अशोक कुमार को बालक वर्ग में तथा होली क्रास की सुमित्रा महाजन को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।