पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा भारती का वार्षिक वनभोज संपन्न

सेवा भारती का वार्षिक वनभोज संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | नन्हेंमुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं संगीत की ऐसी छटा बिखेरी की शिक्षकों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर था बाल संस्कार केंद्र के वार्षिक वनभोज का। रविवार को क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में सेवा भारती, बोकारो महानगर द्वारा संचालित 11 बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के लिए वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह की प्राचार्या श्रीमती नीलकमल सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वनभोज में बच्चों का उत्साह एवं उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। वनभोज के अवसर पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। बच्चों ने कार्यक्रम में कई शानदार सांस्कृतिक नृत्य एवं सोलो डांस कर प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। साध्वी झा ने सेवा भारती के कार्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मिनाक्षी ओझा ने किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, सचिव एडी तनेजा, साधना आदि मौजूद थे।