- Hindi News
- स्वदेशी मेले में उमड़ रही है लोगों की भीड़
स्वदेशी मेले में उमड़ रही है लोगों की भीड़
सेक्टरचार स्थित मजदूर मैदान में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित इस्पातांचल स्वदेशी मेला में स्नेह-स्नेह लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का जज्बा स्वदेशी मेले में देखने को मिल रहा है। रविवार होने के कारण आज इस मेले में खरीदारों की भीड़ देखने लायक थी। दुकानदार बताते हैं कि स्वदेशी सामानों के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। यहां सबसे अधिक स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए लीटी चोखा के स्टाल में देखने को मिला। वहीं बोकारो के एनजीओ द्वारा बनाए गए लाह की चुड़ियांें की खरीदारी भी महिलाएं खूब करती दिखी। इतना ही नहीं स्वदेशी हर्बल फेस क्रीम के सामानों की बिक्री भी खूब इस मेले में हो रही है।
वहीं जादू के सामान, घरेलू सामान, कालीन, जमशेदपुर से आकर स्टाल लगाए संगमरम की मूर्तियां भी खूब बिक रही है। बच्चे मेला में लगाए गए झूलों का मजा ले रहे हैं। मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। वहीं मेला को सुचारू रूप से मेला संयोजक अजय कुमार सिंह, कुमार संजय, जय प्रकाश प्रसाद, विरेन्द्र कुमार सिंह, मदन रजवार, सुजित कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, अनिमेष चौधरी, अभिषेक कुमार सिन्हा आदि चलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्वदेशी जागरण मंच में नौ फरवरी को कवि सम्मेलन आयोजित की जाएगी।
रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुए 200 बच्चे
इस्पातांचलस्वदेशी मेले में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में दीपावली में लक्ष्मी प्रवेश के बनाए जाने वाली रंगोली बनाना था। चित्रकला प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत अभियान का चित्र बनाना था। जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में 50 जोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें हाथ के बीच दीप जलाने का चित्र बनाना था। चित्रकला प्रतियोगिता के जज डॉ.रतन केजरीवाल, रंगोली प्रतियोगिता के जज डॉ.अंजू परेरा और मेहंदी प्रतियोगिता के जज नेशनल इंश्यूरेंश की अमृता मेहता थीं।
स्वदेशी मेले में रंगोली बनाती युवतियां।
मेले में झूले का आनंद लेते बच्चे।