फेडरेशन की बैठक आयोजित
बोकारो| सेलएससी और एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो इस्पात संयंत्र के अंदर सभी विभागों का भ्रमण कर सदस्यों को जागरूक करेगी। यह कहना है फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार का। वे सेक्टर चार स्थित अंबेदकर मैदान में नव निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के जनाधार को और अधिक मजबूती प्रदान करना आवश्यक है। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष डा इन्द्रदेव प्रसाद के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।प्रसाद ने जो फेडरेशन के लिए कई वर्षों से अपना योगदान दिया, उसकी भी सराहना की गई। बैठक में नविनर्वाचित महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष अनुरोध राम, विन्देश्वरी प्रसाद, पारिख राज, चिंता नंद प्रसाद, महेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।