अपनी हार से सबक ले भाजपा : नायक
बोकारो। झारखंडके भाजपा नेतृत्व को दिल्ली में हुई पार्टी के हार से सबक लेनी चाहिए। यह कहना है भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित नायक का।
वे दिल्ली में हुई पार्टी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से स्पष्ट हो गया कि जनता जिसे चाहेगी उसे ही बहुमत में लाएगी। रोहित ने कहा कि झारखंड में बहुमत वाली स्थिर सरकार बनने के बाद अब मत्रिमंडल का विस्तार करते हुए बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल को रघुवर दास की सरकार में मंत्री बनाना चाहिए।