- Hindi News
- हर हाल में समय सीमा के अंदर लक्ष्य पूरा करें : सीएस
हर हाल में समय-सीमा के अंदर लक्ष्य पूरा करें : सीएस
एमसीटीएस,संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण चिकित्सा केंद्र सहित अन्य योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने की हिदायत दी गई है। इन योजनाओं के लाभुकों को योजना का लाभ देने में उदासीनता बरतने के कारण वहां के जिम्मेवार प्रभारियों को फटकार लगाई गई है। यह फटकार सिविल सर्जन डा. एसबीपी सिंह ने सीएस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में लगाई है। उन्होंने गोमिया, नावाडीह तथा बेरमो प्रखंड में इन योजनाओं को निश्चित समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल चास में मात्र दो महीने में ही 785 महिलाओं का बंध्याकरण कर नया कीर्तिमान बनाए जाने पर वहां के प्रभारी के कार्यों को प्रसंशनीय बताया है। बैठक में मलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठ संबंधित सभी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में डीआरसीएच डा. केके सिन्हा, डीटीओ डा. एके सिंह, डीएलओ डा. राजश्री रानी, डा बीपी गुप्ता, डीपीएम रविशंकर, डीपीसी मनीष कुमार, डीएएम अमित कुमार, डीडीएम कंचन कुमारी, आरती मिश्रा सहित अन्य प्रखंड से आए हुए प्रभारी, बीएएम, बीडीएम ने भी भाग लिया।