बोकारो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीआरपीएफ 26वीं बटालियन द्वारा फरवरी माह को स्वच्छता माह के रूप में मनाया जा रहा है। मंगलवार को बीएसएल सीईओ कोठी मोड़ से उपायुक्त कार्यालय, न्यायालय परिसर होते हुए सेक्टर एक शापिंग सेन्टर से राममंदिर तक की साफ सफाई की गई।
इसमें सीआरपीएफ तथा समाज के तमाम वर्गों के नागरिकों तथा स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व डा. संजय कुमार, कमांडेंट कर रहे थे। आज के सफाई अभियान में एआरएस पब्लिक स्कूल तथा इस्पात विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षक, गंगा देवी भालोटिया, अध्यक्ष चास नगर परिषद, रितुरानी सिंह, रूपा सिन्हा, प्रधानाचार्या एआरएस पब्लिक स्कूल, एसएस साहनी, मनोज शर्मा, निदेशक रूद्रइवेंट, श्याम पोद्दार, सेवा भारती संस्था के सदस्य, मलेरिया विभाग के कर्मचारी और नगर परिषद के सफाई कार्मिक के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। एआरएस पब्लिक स्कूल और इस्पात विद्यालय के बच्चों ने सफाई के अतिरिक्त निवासियों एवं दुकानदारों में सफाई स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई।