पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 को तालाबंदी करेंगे पंस सदस्य

12 को तालाबंदी करेंगे पंस सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। चासप्रखंड में 13वें वित्त आयोग की योजनाओं में गड़बड़ी के विरोध में पंचायत समिति सदस्य 12 फरवरी को प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में प्रमुख कार्यालय में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें तालाबंदी और प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में भी सदस्यों ने आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने जांच कर रिपोर्ट डीसी को सौंप दी।