पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के हेल्प लाइन नंबर बेकार सरकारी उपचार की पड़ी जरूरत

जिले के हेल्प लाइन नंबर बेकार सरकारी उपचार की पड़ी जरूरत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। आपात स्थिति में आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए हेल्प लाइन नंबर 101, 102, 108 और 1097 जारी किए गए हैं। पर इन चारों हेल्प लाइन पर जब भी यहां की जनता फोन घुमाती है तो पता चलता है कि यह सेवा सर्विस में ही नहीं है या जो है भी वह दूसरे राज्य का हेल्प लाइन नंबर है। यहां की जनता के लिए चारों ही हेल्प लाइन अति महत्वपूर्ण हैं।
आए दिन शहर में आगजनी की घटना हो या आपात स्थिति में मरीजोंं को अस्पताल भेजने की आवश्यकता या फिर आईसीटीसी केंद्र से मरीजों को जानकारी लेनी पड़े तो उस परिस्थिति में इन हेल्प लाइनों पर फोन करते-करते पता चलता है सबकुछ खत्म हो गया।

102 नंबर काट दिया गया है

किसी मरीज की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस के लिए 102 नंबर में डायल किया जाता है, तो पता चलता है कि यह नंबर काट दिया गया है। इसी प्रकार से जब 108 नंबर में डायल किया जाता है तो पता चलता है कि यह नंबर मौजूद ही नहीं है। ऐसे में किस प्रकार से मरीजों को राहत मिलती होगी यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

जी हां, यही जवाब मिलता है जब आग लगने पर फायर स्टेशन को 101 नंबर पर फोन किया जाता है। पता चलता है कि इस नंबर पर यह सेवा उपलब्ध ही नहीं है। वैसी परिस्थिति में आगजनी की घटना की जानकारी किसी थाना या कंट्रोल रूम को दी जाती है। कंट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड तक यह जानकारी पहुंचती है। इस लंबी प्रक्रिया में जिस व्यक्ति के घर या दुकान में आग लगती है तो पता चलता है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही उसका सबकुछ जलकर खाक हो चुका होता है।

हाल ही में आग लगने पर संपर्क करने में लोगों को परेशानी हुई : प्रभारी

फायर स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि हाल ही में दुंदीबाग तथा सेक्टर दो की किताब दुकानों में आग लगने पर वहां के लाेगों ने बताया कि वह 101 नंबर पर संपर्क ही करते रह गए, पर नहीं लगा। तब कंट्रोल रूम को फोन किया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड वहां पहुंचा। उससे पहले सभी सामान जलकर खाक हो चुके होते हैं।’’ देवाशीषराम, प्रभारी, बोकारो फायर स्टेशन, झारखंड सरकार।

नंबर 102 या 108 को शीघ्र चालू कराएंगे : सीएस

आपात स्थिति में एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर 102 या 108 नंबर से संपर्क किया जाता है। बोकारो में 102 या 108 नंबर को शीघ्र चालू कराएंगे ताकि आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके।’’ डाएसबीपी सिंह, सिविल सर्जन, बोकारो।

बंद होने की जांच कराएंगे : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों ही हेल्प लाइन नंबर जनहित से जुड़े हुए हैं। हेल्प लाइन नंबर 101 और 102 आखिर किस कारण से बंद पड़े हैंं, इसकी जांच कराएंगे। इन्क्वायारी के बाद उसमें जो भी कमी पाई जाएगी उसे शीघ्र दूर कर दोनों ही हेल्प लाइन को चालू कराएंगे।’’ जितेंद्रकुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बोकारो।

हेल्प लाइन नंबर 1097 झारखंड में ही नहीं

बोकारो आईसीटीसी केंद्र में सुविधा प्राप्त करने के लिए झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से हेल्प लाइन नंबर 1097 जारी किया गया है। पर इस नंबर में संपर्क करने पर पता चलता है, कि यह नंबर हैदराबाद का है। झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी से जब संपर्क किया गया तो पता चला कि यहां का हेल्प लाइन नंबर बदल गया है और अब हेल्प लाइन नंबर 18003456528 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

आग लगने पर ढूंढते रह जाते हैं 101 नंबर पर फायर ब्रिगेड
इमरजेंसी में नहीं मिल पाती है 102 या 108 पर एंबुलेंस
हेल्पलाइन नंबर 1097 पर नहीं मिल पाती आसीटीसी केंद्र से जानकारी।