200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
बोकारो | इंडियनपीपुल्स पार्टी के संस्थापक सह संयोजक अरविंद कुमार कर्ण ने विद्युत अधीक्षण अभियंता से चास के राणा प्रताप नगर में 100 केवी की जगह 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राणा प्रताप नगर में ज्यादा लोड होने के कारण घरों में लो वोल्टेज रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं, लो वोल्टेज के कारण घर का मोटर तक नहीं चलता और टंकी तक पानी नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा है कि अगर 13 फरवरी तक 200 के वी का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।