पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीतांबर दे रहे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

पीतांबर दे रहे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। मार्शलआर्ट के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके सिंहान पीतांबर खवास बोकारो के युवाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनका मानना है कि आत्मरक्षा के लिए इस कला की जानकारी बहुत जरूरी है। नेशनल खिलाड़ी पीतांबर ने कहा कि कराटे का मतलब खाली हाथ आत्मरक्षा करना है। इस कला की जानकारी युवतियों को होनी चाहिए। ताकि वह अपना और समाज के असहायों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसका प्रशिक्षण सभी स्कूल और कॉलेजों में दिया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार को पहल करने की जरूरत है।