शिक्षा के लिए दिए गए सुझाव
बोकारो। रांचीकी संस्था लीड्स एवं पीपुल्स बजट इनीसिएटिव द्वारा प्री बजट कंसल्टेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मध्य विद्यालय रेलवे के शिक्षक संजय कुमार ने बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व किया। कुमार ने शिक्षा के लिए कई सुझाव दिए। इसमें प्राथमिक और उच्च शिक्षा के लिए सरकार को ठोस योजना बनाने का सुझाव दिया। समय पर पुस्तक, पोषाक, छात्रवृति और साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया।