कमलडीह को पंचायत में रखने की मांग
बोकारो। भारतीयजनता युवा मोर्चा के महामंत्री धमेंद्र महथा ने उपायुक्त को आवेदन देकर कमलडीह को पंचायत की श्रेणी में रखने की मांग की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में धमेंद्र ने कहा कि कमलडीह स्वयं एक पंचायत है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि कार्य में संलग्न है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का नगर विकास विभाग चास को निगम क्षेत्र निर्मित करने के उद्देश्य से विभागीय कार्रवाई भी कर चुका है।