अब जाकर दिखा भाजपा का चेहरा : मंटू
बोकारो। झारखंडमुक्ति मोर्चा बोकारो के महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा का असली चेहरा अब पूरे हिन्दुस्तान की जनता ने देख लिया है। मोदी ने जनता को लुभावने वादे और हवा हवाई बातें कर बरगलाने का काम किया था, लेकिन दिल्ली की शिक्षित जनता पर प्रधानमंत्री की बातों का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा है कि आठ महीने केंद्र की सरकार के बीत चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम गरीब जनता के हित में नहीं उठाया गया है।