पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने झूठे सपने दिखाए : बहादुर

भाजपा ने झूठे सपने दिखाए : बहादुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकी जनता ने आप को बहुमत देकर पूरे भारत वर्ष में संदेश देने का काम किया है। भाजपा ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाए और देश की सत्ता पर काबिज हो गई। यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव बहादुर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का जुमला पढ़कर जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है और उसकी पोल खुलनी शुरू हो गई है। इस झूठे राज्य एवं केंद्र सरकार से आने वाले समय में जनता का भला होने वाला नहीं है। इस सरकार से जनता को सावधान रहने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय जनता दल ने बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का सर्वांगीण विकास होगा और दिल्ली की जनता खुशहाल होगी।