पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत के बाद पत्नी को अपनाया

पंचायत के बाद पत्नी को अपनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल | बोकारोथर्मल थाना क्षेत्र के राजाबाजार पंच मंदिर समीप निवासी महिला लगभग दो वर्ष पहले पति तथा दो मासूम बच्चों को दगा देते हुए पड़ोसी के साथ फरार होकर रांची में रह रही थी। इधर पड़ोसी प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया तो वह ठौर की तलाश में पुन: पति के घर पहुंच गई। नाराज पति ने महिला के घर में प्रवेश पर रोक लगा दी तो पति का घर के सामने धरने पर बैठ गई। लगभग 20 घंटों तक धरने पर बैठी 30 वर्षीय महिला का मामला समाज से होते हुए थाना तक पहुंच गया। अंततः पंचायत प्रशासन के हस्तक्षेप पर उक्त महिला को उसके पति ने अपना लिया। पंच मंदिर के समीप बैठक कर समझौता कराने में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी राजेश कुजूर सहित पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र कुमार के अलावा लक्ष्मण गुप्ता, कृष्णा गोस्वामी आदि ने अहम भूमिका निभाई। यहां महिला ने दुबारा ऐसी गलती नहीं करने का लिखित आश्वासन देते हुए अपने पति से पंचों के सामने माफी मांगी। इसके बाद पति ने महिला को फिर से स्वीकार कर लिया।

खबरें और भी हैं...