दहेज हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
बेरमो | दहेजहत्या के आरोपियों को बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा पकड़कर छोड़ने का आरोप लगाते हुए मृतका रेखा देवी के घरवाटांड पिपराडीह निवासी पिता लालू यादव ने एसपी बोकारो को पत्र प्रेषित किया है। इसमें लिखा है कि उनकी बेटी की हत्या बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के मनोज यादव, रामचंद्र यादव, आहली देवी तथा प्रेमचंद यादव ने की है। उनके विरुद्ध बोकारो थर्मल थाना कांड संख्या 175/15 धारा 304(बी)/34 के अंतर्गत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद नामजद अभियुक्तों को थाना प्रभारी द्वारा थाना लाया गया लेकिन सिर्फ पति को जेल भेजा बाकी लोगों को थाने से ही छोड़ दिया गया। थाने से छूटते ही नामजद लोगों द्वारा लालच दिया गया। बात नहीं बनी तो जान मारने तथा झूठे कसे में फंसाने की धमकी दी।