पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरमो के एसडीओ ने किया प्लांट और कोनार नदी क्षेत्र का निरीक्षण

बेरमो के एसडीओ ने किया प्लांट और कोनार नदी क्षेत्र का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने बोकारो थर्मल स्थित बीटीपीएस प्लांट के ऐश पौंड से छाई युक्त दूषित जल कोनार नदी में बहाए जाने को लेकर नदी का निरीक्षण किया। एसडीओ के साथ आवासीय दंडाधिकारी किरण सोरेंग, कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी मौजूद थे। निरीक्षण में मिला कि प्लांट बंद रहने के बावजूद छाई युक्त पानी अत्यधिक मात्रा में कोनार नदी में बहाया जा रहा है। इसके लिए एक सुरंग का सहारा लिया गया है। एसडीओ ने कहा कि दूषित पानी पीने से लोगों में तरह-तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस संदर्भ में धारा 133 दप्रसं का वाद पूर्व से चला रहा है, जिसकी अवहेलना के आलोक में इससे जुड़े दोषी अधिकारियों के विरुद्ध धारा 107 दप्रसं चालू कर दी गई है।

बीटीपीएस प्लांट बंदी में मंत्री का संबंध नहीं

बेरमो,बोकारो थर्मल. बेरमोएसडीओ द्वारा बीटीपीएस प्लांट के छाई बहाव स्थल का निरीक्षण के पश्चात कार्रवाई करने की धमकी से प्रबंधन द्वारा प्लांट बंद किए जाने मामले में ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह का नाम घसीटे जाने का विरोध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया। अंतत: बीटीपीएस प्रबंधन ने उनसे वार्ता की जिसमें प्रबंधन ने स्वीकार किया कि इस मामले में मंत्री की भूमिका नहीं हैं। वे तो प्लांट सुचारु ढंग से चलाने में सहयोग करते हैं। वहीं कांग्रेसी नेता प्रमोद बाबूलाल ने कहा कि मंत्री खोलने का काम करते हैं, बंद कराने का नहीं। वार्ता में परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार, मनोज राय, पीके सिंह, बी डी साहू, यूनियन नेता दुधनाथ प्रशांत, बलवंत सिंह, महेश पासवान, जयंत पांडेय, बालगोविंद प्रजापति, संतोष आदि लोग उपस्थित थे।

नदी के पास जांच करते एसडीओ।