साफ-सफाई करेंगे साक्षरता कर्मी
बोकारो. जिलाशिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने कहा है कि स्वच्छता अभियान के तहत आठ अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय एवं प्रांगण की सफाई साक्षरता कर्मी करेंगे। इसमें चास के 50 प्रेरक एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हिस्सा लेंगे। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया कि कार्यालय, प्रांगण, चापानल के आसपास एवं शौचालय आदि की नियमित सफाई हो। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नियमित लोक शिक्षा केन्द्र का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।