खेल से ही युवाओं का संपूर्ण विकास
बोकारो. बच्चोंको खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह बातें बोकारो इस्पात के डीजीएम शैलेश कुमार ने सेक्टर 12 प्लस टू एचएस में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कही। उन्होंने कहा कि खेलकूद से ही युवाओं का संपूर्ण विकास होता है।