ब्लेड से काटी गर्दन और नस
बोकारो. सेक्टर12 ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 12 ई, आवास संख्या-1223 निवासी 32 वर्षीय युवक महेंद्र मुर्मू ने शुक्रवार की देर रात दो बजे एक नए ब्लेड से अपनी गर्दन बाएं हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृत युवक की तीन पुत्रियां थी। एक पुत्री को लेकर उसकी प|ी अपने मायके में रह रही थी। दो पुत्रियां उसके साथ रहती थी। रात में सभी लोग सोए थे। इसी दौरान युवक उठकर बाथरूम गया और पानी का नल चालू करने के बाद एक नए ब्लेड से अपनी गर्दन बांये हाथ की नस काट ली। पानी गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग जब उठे तो देखा कि महेंद्र मुर्मू खून से लथपथ था। घरवाले उसे उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए सोच ही रहे थे कि युवक ने दम तोड़ दिया। मृत युवक महेंद्र के पिता बीएसएल कर्मी अनंत ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र कुछ दिन से मानसिक रूप से विक्षिप्त था।