एनएससी का स्थापना दिवस मनाया
बोकारो. सेक्टर12 स्थित रणविजय स्मारक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के छात्र-छात्राओं ने एनएससी का स्थापना दिवस मनाते हुए वरीय कार्यकर्ताओं को विदाई दी। समारोह में प्रो. मार्कण्डेय पांडेय ने बताया कि देखने से लगता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विद्यार्थी समाज की निचली पंक्ति की सेवा का प्रशिक्षण लेते हैं, परन्तु वास्तव में वे राष्ट्र सेवा का निर्वहन कर राष्ट्र को नई दिशा देते हैं। इसलिए सिविल सेवा में राष्ट्रीय योजना के प्रमाण पत्रों का काफी महत्व है।