नवरात्र महोत्सव
बोकारो. सेक्टर-3स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में नवरात्र के मौके पर विद्यालय की प्राइमरी इकाई में नवरात्र महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक कैप्टन आरसी यादव और प्राचार्या सुधा शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।