बोकारो . बीतेदिन मंडल कारा चास में बेरमो के व्यवसायी बसंत कुमार गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम में कई तथ्य सामने आए हैं। गुप्ता के पोस्टमार्टम के बाद उसके सिर पर बायीं तरफ स्क्रैच के निशान, पांव में फाइलेरिया और हृदय से संबंधित बीमारी होने की पुष्टि हुई है।