पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता ने मौका दिया तो विकसित राज्य बनाएंगे : बाबूलाल मरांडी

जनता ने मौका दिया तो विकसित राज्य बनाएंगे : बाबूलाल मरांडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजूडीह। जनता ने झाविमो को मौका दिया तो सुंदर, विकसित झारखंड बनाएंगे। भय, भूख भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे। ये बातें झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने महाल गांव स्थित हटाकर मैदान में प्रत्याशी अमर बाउरी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि राज्य की हालत दयनीय है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी, बच्चों को समय पर किताब नहीं, अस्पतालों में अव्यवस्था, 21 जिले में अपराधियों का दबदबा है। इसके अलावा कई ज्वलंत समस्याएं विद्यमान हैं। हमने अपने मुख्यमंत्री के 28 महीने के कार्यकाल में विकास को स्वरूप देने का काम किया। इसके बाद जितनी भी सरकार बनी वह सौदेबाजी की सरकार बनी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पंचायती राज्य को अधिकार, टेट पास युवकों की बहाली, सबको राशन कार्ड अनाज के साथ साथ सारी अव्यवस्था को दूर कर स्मार्ट राज्य बनाएंगे, अपराधी जेल में होंगे। उन्होंने जनता से अमर बाउरी के पक्ष में वोट की अपील की। प्रत्याशी अमर बाउरी ने कहा कि यहां सवा दो लाख जनता चुनाव लड़ रही है। इन्हें निर्णय करना है क्या शासक चुनना है या सेवक? उन्होंने कहा कि हमने लोगों का सेवक बनकर काम किया है।
हेमंत शेखर झाविमो में हुए शामिल : इस मौके पर आजसू नेता हेमंत शेखर अपने समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हो गए। उन्हें बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता युगल किशोर शेखर ने की संचालन कृपानाथ मुखर्जी ने किया। मौके पर जयदेव राय, समरेश महथा, पंकज शेखर, विकास तिवारी, देवाशीष सिंह, लखन खवास, शिवराम शेखर, खलील अंसारी, विभाष महतो, मुख्तार अहमद आदि उपस्थित थे।
- महाल गांव में प्रत्याशी अमर बाउरी के पक्ष में चुनावी सभा की
(सभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी।)