पेटरवार। गोमिया विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक योगेन्द्र महतो का प्रखंड के 11 गांव के अल्पसंख्यक परिवार की ओर से पेटरवार प्रखंड के लुकैया अंसारी मुहल्ला में रविवार को समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया। मौके पर विधायक प्रसाद को बाजे-गाजे के साथ आगवानी कर सभा स्थल में लाया गया।
यहां पर बुके देकर, शाॅल ओढ़ाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक महतो ने सबसे पहले चुनाव में अपार जन समर्थन देने के बदले आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि गोमिया विधानसभा में पिछले 42 वर्षों के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में जनता राजनीतिक गुलामी की जंजीर में बंधी हुई थी तथा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिना पटरी का ही चल रहे थे।
इसका कोई समय और योजना नहीं थी। इस लम्बे अन्तराल में समस्याएं ज्यों की त्यों सुरसा की भांति मुंह बाए खड़ी हैं। राजनीतिक परिभाषा में जनता अब जनतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसकी महता सर्वोपरी है। किसी भी हाल में जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। अब जनता सम्मान के साथ मुस्कुराते हुए जीवनयापन करेंगे।
तमाम समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मौके पर मुमताज अंसारी, इलादास, दुख्तार अंसारी, अहसनुल अंसारी, शौकत अंसारी आदि मौजूद थे।
जनता की अपेक्षाओं को पूरा करूंगा : बाटुल
बेरमो| पुराना बीडीओ आॅफिस स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास किया है, उनकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र की जनता को मुलभूत सुविधा मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
यहां समाजसेवी निमाय सिंह चौहान ने विधायक को चंद्रपुरा से गोमिया तक 146 करोड़ की लागत से बन रही सड़क से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंह नगर से फुसरो बस स्टैंड तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान पानी, पाइप, टेलीफोन तार, बिजली पोल तार आदि क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सड़क जाम होने से स्कूली बच्चे, आम जन, व्यवसायी को घंटों-घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। जबकि संवेदक द्वारा सीसीएल और झारखंड सरकार को बिजली, पानी पाइप पोल हटाने के लिए 10 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
उन्होंने ने सड़क जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की मांग की है। विधायक ने समस्याओं को निदान करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला महामंत्री जगरनाथ राम, रवींद्र कुमार मिश्रा, मदन गुप्ता, रामाधर सिंह, धनेश्वर आदि उपस्थित थे।