बोकारो। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सीआरपीएफ 26वीं वाहिनी ने सोमवार को बोकारो में जागरूकता रैली निकाली। उल्लेखनीय है किन सीआरपीएफ द्वारा फरवरीमाह को स्वच्छता माह के रूप में मना जा रहा है।
एक सप्ताह चास में सफाई करने के बाद नौवें दिन बोकारो में सफाई अभियान से पहले जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व डा. संजय कुमार, कमांडेंट कर रहे थे। रैली की शुरूआत पैन्टाकोस्टल स्कूल से की गई। रैली 12मोड़, बिरसाचैक, राजेन्द्र सर्कल होते हुए राम मंदिर तक आई।
रैली की शुरूआत सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक बीके टोप्पो, राजवीर सिंह महाप्रबंधक नगर प्रशासन बीएसएल और डा. संजय कुमार, कमाण्डेंट ने गुब्बारा उड़ाकर किया। रैली में मिहीर सिंह, अध्यक्ष जिलापरिषद, नील कमल सिन्हा प्राचार्या डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह, मनोज शर्मा निदेशक रूद्रा इवेंट के अतिरिक्त जैप-4 के जवान एवं सीआईएसएफ के बैन्ड दस्ता भी शामिल थे। रैली में बड़ी संख्या में पेन्टाकोस्टल स्कूल, सरस्वती विधा मंदिर सेक्टर तीन आदि का भ्रमण किया।
पहले दिन निकाली जागरूकता रैली में, समाज सेवी और स्कूली बच्चे भी हुए शामिल
तालगड़िया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत पूरे देश में सरकारी, गैर सरकारी संगठन सहित आम आदमी इस अभियान में जुड़कर साफ-सफाई कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान ग्रामीण क्षेत्राें में भी जोर पकड़ रहा है। सोमवार को चेचका धाम विकास समिति कुम्हरी की ओर से चेचकेश्वर धाम में सफाई अभियान चलाया गया जो शिवरात्रि तक चलेगा।