बोकारो। बीएसएल प्लस टू उच्च विद्यालय 2डी में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ एवं कक्षा 11वीं के छात्रों ने विदाई दी। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक (शिक्षा) पीएस द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ आत्मबल से ही सफलता मिलती है।
विद्यार्थियों के लिए करियर के बहुत सारे आप्सन हैं, लेकिन वह परीक्षाफल पर ही आधारित होता है। द्विवेदी ने छात्रों को सफलता के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार से मानव बनता है और इसके अभाव में एक व्यक्ति अच्छा चरित्र मानवता का श्रृंगार है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नगीना प्रसाद महतो ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास के लिए विद्यालय सदैव तत्पर है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को आचरण मर्यादित होने एवं मन में लक्ष्य के प्रति गहरी अनुभूति, अन्तस में कठिन परिश्रम लगन हो तो सफलता स्वयं आकर कदम चूमती है। मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने गीत नृत्य प्रस्तुत कर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को विदा किया।
इस अवसर पर डा. के कुमारी, एसपी सिंह, सरस्वती देवी, विमलेश शर्मा, एस दास, उषा सिंह, एसएन झा, आरएन साहू, टी कुमार, आरए राय, यूके सिंह, पीएन सिंह, सावित्री देवी, सुलोचना देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।