पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनबाद। दुर्गोत्सवका रंग जिले में दिखने लगा है। पूजा कमेटी पंडाल और प्रतिमा निर्माण में जोरशोर से जुट गई है। एक से बढ़ कर पंडाल बनाने की होड़ मची हुई हे। शहर के तेतुलतल्ला मैदान में भी इस वर्ष पूजा की विशेष तैयारी की गई है। इस बार यहां देवी दुर्गा कल्पनाओं की मंदिर में अपने भक्तों को दर्शन देगी। पंडाल का निर्माण काफी भव्य एवं आकर्षण किया जा रहा है। पूरा पंडाल पतले बांस की चटाई से बनाया जाएगा। देखने में ऐसा लगेगा की यह पंडाल पूजा में इस्तेमाल होने वाली आसनी से तैयार किया गया है। पूरा पंडाल नक्शे पर आधारित होगा। 2.5 लाख की लागत से बनने वाले इस पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। यहां का पूजा भी काफी चर्चित रहा है। काफी संख्या में लोग मां के दर्शन करने आते है। यहां अब तक केदारनाथ त्रासदी, राजधानी दुर्घटना और अखबार का पंडाल बनाया जा चुका है। अखबार के पहले पन्ने के आधार पर बने पंडाल को सबसे अधिक पसंद किया गया था। इस पंडाल को विभिन्न संगठनों द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। पूजा को भव्य एवं आकर्षण बनाने की पूर जोर तैयारी की गई है। इस बार का पंडाल और मां की प्रतिमा दोनों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। मैदान में लगने वाले मीना बाजार का भी लोग भरपूर आनंद लेते है। कमेटी का सुरक्षा पर ध्यान अधिक रहता है। जयदेवगुप्ता मनोज, अध्यक्ष,पूजा कमेटी। यहां लगने वाला मेला आकर्षण का केन्द्र हंता है। झूला, तारामाची से लेकर बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम होता है। इस बार यहां की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। प्रतिमा थर्मोकोल के प्लेट और कप से तैयार किया जाएगा। 35 हजार की लागत से बनने वाली इस प्रतिमा को मूर्तिकार राजेश रवानी द्वारा तैयार किया जा रहा है। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों की माने तो मां की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी। मेले का मुख्य आकर्षण: पिछले साल तेतुलतल्ला मैदान में केदारनाथ त्रासदी की अनुकृति को मॉडल के रूप में उतारा गया था। पूरे पंडाल में त्रासदी को बहुत ही खुबसुरत ढंग से दिखाया गया था। पूरे केदारनाथ में गंगा ने किस तरह कहर बरपाया था, इसे सचित्र दिखाया गया था। इस मॉडल लोगों ने काफी पसंद किया था। पिछले साल केदारनाथ त्रासदी नाम: श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति स्थान:पानीटंकी तेतुलतल्ला मैदान स्थापना:1950 मॉडल:काल्पनिकमंदिर लागत: 2.5 लाख कमेटी के सदस्य अध्यक्ष: जयदेवगुप्ता मनोज सचिव: विवेकगुप्ता कोषाध्यक्ष: अमितकुमार उपाध्यक्ष: चंदनराय सदस्य: सुरेन्द्रयादव पंडाल एक नजर में पंडाल और प्रतिमा निर्माण की तैयारी में जुटी पूजा समिति, पंडाल के निर्माण में लगेंगे 2.5 लाख रुपए (इस वर्ष इसी पूजा पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा।) |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.