(सांप देखने के बाद से ही दहशत में थी शशिकांत की बेटी)
धनबाद | मटकुरिया पंजाबी मोहल्ला में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे शशिकांत सिन्हा के आवास में घुस आए करैत सांप ने जमकर दहशत फैलाई। सांप सीधा बेडरूम में घुस आया था। सिन्हा की पत्नी रूमा की नजर पड़ी, तो उनके होश गुम हो गए। शोर-शराबा मचाया गया, तो कुछ लोगों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की। सांप तीन घंटे तक बेडरूम में ही छकाता रहा। बाद में सांप पकड़ने का उस्ताद मंतोष सोनकर अपने साथी बबलू के साथ पहुंचा।
मंतोष को भी सांप को दबोचने में घंटेभर का समय लग गया। दोपहर लगभग एक बजे जब सांप पकड़ में आया, तो उसे देख लोग हतप्रभ रहे। लगभग सात फीट लंबा करैत बेहद फुर्ती से अपना फन काढ़ रहा था। मंतोष के मुताबिक इस जहरीले सांप ने यदि किसी को काट लिया होता, तो उसका बचना मुश्किल था।
...बेडरूम में घुसा सांप
10 से 1 बजे तक दहशत में रहे घरवाले
03 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया
07 फीट थी इस सांप की लंबाई
आखिर पकड़ा गया
- यदि यह जहरीला सांप किसी को काट लेता तो उसका बचना मुश्किल होता।