पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मदाह के लिए नहीं पहुंची बीसीसीएल कर्मी की पत्नी, पुलिस करती रही इंतजार

आत्मदाह के लिए नहीं पहुंची बीसीसीएल कर्मी की पत्नी, पुलिस करती रही इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी | लापता बीसीसीएल कर्मी व्यास पासवान की पत्नी सुधा देवी सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने नहीं पहुंची। महिला के नहीं पहुंचने से प्रशासन तथा बीसीसीएल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आत्मदाह को विफल करने के लिए पुख्ता तैयारी थी। मौके पर जिला से विशेष महिला पुलिस बल, वज्र वाहन, स्थानीय पुलिस सहित बीसीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।
16 को हुई थी वार्ता : अपने पति की तलाश करने की मांग को ले 16 सितंबर को महिला द्वारा
तेतुलमारी कोलियरी में आत्मदाह की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस तथा बीसीसीएल अधिकारी हरकत में अाए थे। यूनियन, प्रशासन तथा अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता हुई थी। जिसमें प्रशासन द्वारा एक सप्ताह के अंदर महिला के पति को खोज निकालने का आश्वासन दिया गया था।