पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसमां से गिरे 25 किलो भारी बर्फ के गोले, बाल-बाल बचे गांव के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डीमुडीह गांव में बर्फ का गोला देखते ग्रामीण।)
चांडिल (जमशेदपुर). चांडिल थाना के घोड़ानेगी पंचायत स्थित डीमुडीह गांव में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे आसमान से लगभग 15 से 25 किलो वजनी बर्फ के तीन गोले गिरे। पास ही ग्रामीण खड़े थे, जो बाल-बाल बच गए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पंचायत समिति सदस्य गोम्हा हांसदा ने बताया कि सुबह बादल छाए थे। अचानक करीब 25 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा गिरा। वहां गांव के छोटू राम सोरेन और अन्य लोग खड़े थे, जो बच गए। इसके ठीक पांच मिनट बाद 15-15 किलो के दो और टुकड़े गिरे। बर्फ गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को लगा जैसे हवाई जहाज गिरा है। इसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
क्यों हुआ ऐसा
रांची के मौसम वैज्ञानिक वदूद के अनुसार, ओले सुपर कूल क्लाउड के नीचे की ओर आने के दौरान टूट जाने से गिरते हैं। ये बड़े आकार के होते हैं। ऊंचाई से नीचे गिरने के दौरान टूटकर वे टुकड़ों में बदल जाते हैं। कई बार ऊपर का तापमान अचानक बढ़ जाने या सुपर क्लाउड की ऊंचाई कम होने के कारण ओले ज्यादा टूट नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में बड़े आकार के ओले गिरते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, आसमान से गिरे ओले की तस्वीरें...