पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी पखवारा पर अंताक्षरी प्रतियोगिता

हिंदी पखवारा पर अंताक्षरी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. सेलकोलियरी डिवीजन चासनाल, जीतपुर टासरा कोयला खान समूह के तत्वावधान में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राजभाषा हिंदी पखवारा के 13 वें दिन महिला एवं बालिकाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता ने रंगारंग कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता के लिए सात महिला टीम में क्रमश: मस्तानी, दिवानी, सयानी, अफसानी, मनमानी, दिलजानी, परवानी का पांच-पांच सदस्यीय टीम बनाया गया था। जिन्हें निर्णायक मंडली द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थानों पर अंताक्षरी के गानों के आधार पर नंबर दिया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता टीमों को 29 सितम्बर को राजभाषा हिंदी पखवारा की समापन के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।

निर्णायक मंडली में भाजपा मंत्री शकुंतला मिश्रा, डा. पूनम संगीता राय ने अहम भूमिका निभाई। अंताक्षरी के गाने के बोल पर लोग खूब ठहाके लगाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह, आरएन झा, कौशल सिंह के अलावा एंकर के रूप में इंदू शर्मा , धनबाद शंकर विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।