- Hindi News
- मोदी अच्छे मदारी, डुगडुगी बजा जुटाते हैं भीड़ : मन्नान
मोदी अच्छे मदारी, डुगडुगी बजा जुटाते हैं भीड़ : मन्नान
धनबादविस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने मंगलवार को साउथ बलिहारी प्रोजेक्ट, बसेरिया ग्वालापट्टी, खैरा, वासेपुर आदि इलाकों का दौरा कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मन्नान ने कहा कि मोदी अच्छे मदारी हैं। डुगडुगी बजाकर अच्छी भीड़ जुटा लेते हैं। अपनी लच्छेदार भाषणों को झूठा सपना दिखाकर वोट मांगते हैं। लेकिन लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले। आज मोदी धनबाद आकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कर रहे हैं। वे बताएं कि पिछले 10 वर्षों तक भाजपा के शासनकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या प्रगति हुई? कितने गरीबों का इलाज हुआ? क्या अर्जुन मुंडा के पुत्र का इलाज अमेरिका में गरीबों के पैसों से हुआ? सरकार ने आखिरकार कितने गरीबों का इलाज अमेरिका में करवाया।
? उन्होंने कहा कि आज उद्योग लगाने के नाम पर पूरी सिंदरी को उजाड़ने की योजना है। कांग्रेस उजाड़ने की नहीं, बसाने की बात करती है। दौरे में मन्नान के साथ रामनाथ सिंह, कयूम खान, चंद्रदीप यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, रशीद रज्जा अंसारी, फारूख खान, भोलू खान, मुमताज कुरैशी, ग्यूर खान, अनवर शमीम, इम्तियाज साबर आदि थे।
नुक्कड़ सभा को संबोधित कांग्रेसी प्रत्याशी मन्नान मल्लिक।