पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के आंगन में आए मोदीजी, कॉलोनी की परिक्रमा कर चले गए

घर के आंगन में आए मोदीजी, कॉलोनी की परिक्रमा कर चले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन: मंगलवार। सुबह के 9 बज रहे थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डा में दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली थी। विज्ञान विहार कॉलोनी के लोगों के बीच उत्साह दिख रहा था। घरों में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। घरवाले रिश्तेदार कभी छत पर तो कभी नीचे कमरे में आना-जाना कर रहे थे। हर घर की छत पर आधा दर्जन के आसपास पुलिस की तैनाती थी। घर के दरवाजे के बाहर भी पुलिस बल थे। घर के भीतर से दस बजे के बाद गेट पर ताला जड़ दिया गया। घर की महिलाएं मेहमानों के लिए नाश्ते का प्रबंध कर रही थी। हर कोई मोदी का इंतजार कर रहा था। जैसे ही हेलिकॉप्टर को आते देखा, लोगों के बीच से हर हर मोदी, घर घर मोदी की आवाज गुंजने लगी।





चप्पे चप्पे पर तैनात थे अधिकारी जवान

सुबहआठ बजे से दिन के एक बजे तक बरवाअड्डा हवाईअड्डा के भीतर बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी जवान तैनात थे। मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, बिरसा मुंडा पार्क बरवाअड्डा चौक के पास अधिकारी जवान तैनात थे। एसपी हेमंत टोप्पो समेत डीएसपी, सार्जेंट मेंजर, ट्रैफिक डीएसपी इंस्पेक्टर-थानेदार भी मोर्चा संभाले थे।



चारों ओर 800 पुलिस अधिकारी जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा का ऐसा इंतजाम था कि परिंदा भी पर नहीं मार सका। सुरक्षा के इंतजाम से आम जनता भी खुश थे। मेटल डिटेक्टर के फ्रेम से होकर लोग सभा स्थल तक गए और मोदी का भाषण सुने। दो गेट से होकर लोग भीतर गए और निकले। तैनात जवान एक्सप्लोसिव डिटेक्टर से जांच कर रहे थे। छतों से भी जवान दूरबीन से संदिग्धों पर नजर गड़ाए थे।

विज्ञान विहार कॉलोनी से होते पहुंचे हजारों लोग

मेमकोमोड़ से बिरसा मुंडा पार्क तक रास्ता ब्लॉक कर देने से लोगों की आवाजाही विज्ञान विहार कॉलोनी के रास्ते हो रही थी। सुबह नौ बजे से दिन के एक बजे तक लोगों का आना-जाना लगा रहा।



लोग चल रहे थे, धूल उड़ रही थी। नावाडीह, बाबूडीह निरंकारी कॉलोनी के रहने वाले लोग विज्ञान विहार कॉलोनी के रास्ते होकर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हर कोई सभा स्थल तक पहुंचने के लिए आपाधापी कर रहा था। तेजी से कदम बढ़ रहे थे। देखते-ही-देखते बरवाअड्डा हवाईअड्डा में करीब एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर भी हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहा। मोदी की सभा शुरू हो गई, लेकिन लोगों का आना खत्म नहीं हुआ। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होने के बाद