आईएसएम का स्थापना दिवस मना
आईएसएम का स्थापना दिवस मना
धनबाद|आईएसएम कास्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबी भट्टाचार्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर आईएसएम डायरेक्टर डीसी पाणिग्रही, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कॉलेज के उज्जल भविष्य के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज के हर दिन बढ़ रहे सेलेबस और विकास के बारे में बताया। वहीं आईएसएम प्रबंधन ने 25 वर्षों से उल्लेखनीय योगदान करनेवाले दो प्राचार्य जियोलॉजी विभाग के बीसी सरकार और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के बी कुमार के साथ चार कर्मचारियों को अवार्ड दिया। इस मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।