पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे देश में चल रही है भाजपा की लहर : दास

पूरे देश में चल रही है भाजपा की लहर : दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली संकट दूर करेंगे : रघुवर

कांग्रेससमर्थित झामुमो सरकार की ईच्छा शक्ति की कमी के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास के कार्य अवरुद्ध हैं। धनबाद में भीषण बिजली संकट है। इसे दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए था, पर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने ऐसा नहीं किया। भाजपा सत्ता में आने के बाद प्रदेश में बिजली संकट को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। राज्य का भला चाहते हैं तो कांग्रेस आैर झामुमो का प्रदेश में खाता भी नहीं खुलना चाहिए। प्रदेश की भलाई के लिए भारी मतों से भाजपा को जीत दिलाए। कमल छाप पर बटन दबाकर पीएम नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा में सहयोग करें। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मंगलवार को झरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मौके पर झरिया विधायक कुंती सिंह, प्रत्याशी संजीव सिंह, राजकुमार अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी आदि थे। विधायक कुंती सिंह ने कहा कि झरिया के सुख-दुख में हमेशा साथ रही। संजीव को विजयी बनाकर विधानसभा भेजे।

प्रदेशमें बहेगी विकास की धारा : संजीव सिंह

भाजपाप्रत्याशी संजीव सिंह ने झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। झरिया के चार नंबर, टैक्सी स्टैंड, राज अस्पताल रोड, सोनापट्टी, आमलापाड़ा, लाल बाजार, दालपट्टी, किरानापट्टी, कपड़ापट्टी आदि स्थानों पर गए। कहा कि भाजपा विधायक कुंती सिंह ने अपने दम पर झरिया की हर समस्याओं का निराकरण का प्रयास किया। भाजपा विधायक और भी काम करना चाहती थी, पर झामुमो सरकार का सहयोग नहीं मिलने के कारण कई काम अधूरे रह गए। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास की धारा बहेगी। मीडिया प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भौंरा स्टेडियम पहुंचेंगे।

झरिया में सभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवर दास अन्य।

कतरास | भाजपाके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मंगलवार को कतरास सब्जीपट्टी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंनें पत्रकारों से बातचीत की। कहा जनता विकास चाहती है। पूरे देश में भाजपा पार्टी की लहर है। प्रधानमंत्री के छह माह के कार्यकाल में हुए विकास को देख भाजपा की लहर चल रही है। कार्यकर्ताओं को सिर्फ हरेक जनता तक उनके संदेश को पहुंचाने की जरूरत है। पार्टी का ए