पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एक्जाम अलर्ट 29 से शुरू होगी सेमेस्टर एक की परीक्षा

एक्जाम अलर्ट- 29 से शुरू होगी सेमेस्टर एक की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विनोबाभावे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक सत्र 2015-18 में नामांकित सेमेस्टर एक की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 29 फरवरी से 12 मार्च तक ली जाएगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। इनमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, आरएसपी कॉलेज झरिया, सिंदरी कॉलेज, जीएन कॉलेज, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, पीके राय कॉलेज, केएसजीएम कॉलेज निरसा, बीएसके कॉलेज मैथन, कतरास कॉलेज, बीएसएस कॉलेज धनबाद, राजीव गांधी बीएड कॉलेज डिगवाडीह और लॉ कॉलेज धनबाद शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...