पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 21 से पल्स पोलियो अभियान, 4.3 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

21 से पल्स पोलियो अभियान, 4.3 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 से 23 फरवरी तक जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान करीब 4.3 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। 21 को 1851 बूथों पर बच्चों को दवा दी जाएगी। उसके बाद दो दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। ये जानकारियां मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) ने शनिवार को अभियान की तैयारी के सिलसिले में समाहरणालय में आयोजित बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी केएन झा ने सीएमओ को संवेदनशील क्षेत्रों में दवा की खुराक पिलाने के लिए योजना बनाकर उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। बैठक में सभी बीडीओ, एसडीपीओ, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

सीएमओ ने डीसी को बताया कि पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए जिले में 1956 टीमें बनाई गई हैं। 3906 वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में 1620 और शहरी क्षेत्र में 231 बूथ बनाए गए हैं। 80 ट्रांजिट टीमें और 25 मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है।

बैठक में अधिकारियों के साथ डीसी केएन झा।

खबरें और भी हैं...