आईटीआई छात्रों को दिए गए स्वरोजगार के टिप्स
स्वरोजगार जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
सिटीरिपोर्टर | धनबाद
आईटीआई धनबाद में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए स्वरोजगार जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को खुद की इंडस्ट्री और रोजगार शुरू करने के विषय में जानकारी दी गई। एक्सपर्ट ने युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली मदद के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद के प्राचार्य केके सिन्हा, एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज कुमार, एलडीएम सुबोध कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा, वित्तीय साक्षरता केंद्र के काउंसलर अमित राज गुप्ता, आरएसईटीआई के फैकल्टी एलपी वर्मा, प्राचार्य एनके शिशु, आईटीआई के प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
स्वरोजगार जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला में अपनी बात रखते विशेषज्ञ।