रांगाटांड़ में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यालय खुला
धनबाद | 12साल बाद फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स काे अपना कार्यालय मिला। रांगाटांड़ में जिला चैंबर कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव चेतन गोयनका, कोषाध्यक्ष अशोक साव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर चैंबर पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यालय के लिए कोषाध्यक्ष अशोक साव का आभार व्यक्त किया। घोषणा की गई कि रविवार को छोड़ प्रत्येक दिन कार्यालय 11 से 01 बजे तक खुलेगा। कार्यालय प्रभारी उदय प्रताप सिंह को बनाया गया है। इस अवसर पर चैंबर सदस्यों के बीच पहचान पत्र वितरित किया गया। मौके पर सुरेंद्र ठक्कर, मणिशंकर केशरी, सुरेंद्र अरोड़ा, श्याम गुप्ता, प्रभात सुरोलिया, सोहराब खान, अजय नारायण लाल, शिवशिष पांडे, दीपक कुमार दीपू, राम प्रताप शर्मा, आशीष वर्मा, बुबन राव सहित अन्य मौजूद थे।