पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुकून में मतदान का प्रमाण दिखाने वालों को 25 से 40 प्रतिशत की छूट

कुकून में मतदान का प्रमाण दिखाने वालों को 25 से 40 प्रतिशत की छूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए होटल कुकून ने की नई पहल

वोट के प्रति किया जागरूक

होटलकुकून ने 14 से 23 दिसंबर के बीच चटोरी गली स्ट्रीट फूड का आयोजन किया है। धनबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 14 दिसंबर को मतदान घोषित है। ऐसे में होटल प्रबंधन की ओर से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अपने इस स्ट्रीट फूड चटोरी गली में आकर्षक छूट की घोषणा की गई है। दोपहर 12 से 1 बजे तक पहले ग्राहक को भोजन पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं शेष दिन भर आने वाले ग्राहकों को भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मतदाताओं को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदान देने का प्रमाण के रूप में अपने अंगुली पर लगी स्याही का प्रमाण दिखाना होगा। उक्त बातें होटल के डीजीएम सुनील सिंह परिहार ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। मौके पर होटल प्रबंधन के अभय सिंह, ताज लखनऊ से आए मेन सेफ सत्यनारायण सिंह, पश्चिम बंगाल से आए शेफ श्रीकांत मंडल मौजूद थे।

देशके सभी बड़े शहरों की गलियों का पकवान एक छत के नीचे | कुकूनहोटल प्रबंधन की ओर से 10 दिवसीय चटोरी गली स्ट्रीट फूड में देश के सभी बड़े शहरों की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें ग्राहकों को होटल प्रबंधन की ओर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी, लखनऊ और अमृतसर के विशेष पकवान उपलब्ध करवाए जाएंगे। चटोरी गली में पांच मशहूर शहरों की पांच गली स्थापित किए गए हैं।

दिल्लीगली : दिल्लीके मशहूर स्ट्रीट फूड के प्रेमियों के लिए यहां दिल्ली गली स्थापित की गई है। जहां मुंह में घुल जाने वाले बटर चिकन और पुरानी दिल्ली का विशेष आकर्षण चाट की टोकरी का। इसमें आलू चाट, खस्ता पापड़ी आदि सौंठ-दही के साथ परोसा जाएगा।

लखनवीचौक : इसगली में ग्राहकों को मखमली कबाब और चिकन एवं मटन कोरमा। लखनऊ चौक के स्वाद आपको सीधा दस्तरख्वान- अवध की दुनिया में पहुंचा देगा। लखनऊ के मशहूर निहारी कुलचा, तला गोश्त और अन्य कई व्यंजन उपलब्ध हैं।

पंजाबीस्ट्रीट : इसस्ट्रीट में पंजाब का हट्टा-कट्टा खाना पेश है, जिसमें सबसे लोकप्रिय है मक्की की रोटी और सरसों का साग, अमृतसरी नान, भरवा कुलचा और सदा बहार छोले भटूरे शामिल हैं।

साउथइंडिया :इस स्टॉल में पारंपरिक वेज नन वेज व्यंजन जैसे खस्ता डोसा, आंध्र बिरयानी, खुबानी का मीठा, आप इन