आईएमए ने बनाया मॉडल बूथ
आईएमए ने बनाया मॉडल बूथ
धनबाद|मतदाताओं कोमतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से असर्फी हॉस्पिटल की तरफ से धनबाद आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में दो मॉडल बूथ बनाए गए। नावाडीह मवि के बूथ संख्या 37 38 में मॉडल बूथ बनाया गया। असर्फी हॉस्पिटल ने सभी मतदाताओं को गुलाब फूल देकर स्वागत किया।
बूथ तक पहुंचने के लिए हरा कालीन बिछाया गया। साथ ही पीने के लिए मिनरल वाटर एवं कॉफी का भी इंतजाम किया गया था। सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने मतदान के लिए बूथ पर आने लगे थे। इस मौके पर असर्फी हॉस्पिटल के प्रशासक संतोष सिंह, निदेशक गोपाल सिंह, आलोक सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुजीत सिंह, सुगाता डे इत्यादि मौजूद थे।