- Hindi News
- हर कोई पोलिंग का प्रतिशत जानने के लिए था उत्सुक
हर कोई पोलिंग का प्रतिशत जानने के लिए था उत्सुक
समय : सुबह 9.30 बजे
सुबहके साढ़े नौ बजे हैं। जिला कंट्रोल रूम में डीसी, एसपी समेत दर्जनों पदाधिकारी डेरा जमाए बैठे हैं। हर कोई वोटिंग प्रतिशत जानने को उत्सुक हैं। पोलिंग का रुझान आते ही सरगर्मी तेज हो जा रही है। साढ़े नौ बजे 9 बजे आए पोलिंग प्रतिशत पर चर्चा हो रही है। धनबाद में 9 बजे तक 13 प्रतिशत ही मतदान हुआ था, जबकि सिंदरी में 17, निरसा में 18, झरिया में 15, टुंडी में 17 और बाघमारा में 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। धनबाद में कम पोलिंग पर कुछ देर चर्चा भी की गई। डीपीआरओ रश्मि सिन्हा ने कम पोलिंग का कारण वीवी पैड को बताया। इसके बाद माहौल कुछ देर के लिए शांत हो गया। कंट्रोल रूम में हर तरफ गहमा-गहमी दिख रही है। अधिकारी, कर्मचारी सभी व्यस्त हैं। कोई चुनाव आयोग को फैक्स करने में लगा हुआ है तो कोई खराब हुई ईवीएम का आंकड़ा जुटाने और उसे फाइलिंग करने में जुटा हुआ है। डीसी, एसपी के साथ-साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी भी वोटों के रुझान जानने को उत्सुक थे। एक कमरे में बेव कास्टिंग चल रहा था, तो दूसरे कक्ष में रिपोर्ट को संगलन किया जा रहा था। आधा दर्जन से अधिक महिलाएं एसएमएस से संदेश इकट्ठा करने में जुटी हुई थी।
सवादस बजे केआसपास पर्यवेक्षक कंट्रोल रूम आते हैं और उपायुक्त से पोलिंग की जानकारी लेते हैं। इस दस मिनट के बाद वह वहां से लौटते हैं। कंट्रोल रूम के बाहर अर्द्धसैनिक बलों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। इन जवानों को सुरक्षित रखा गया है। बेव कास्टिंग का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से भी किया जा रहा है। स्क्रीन पर हर पल पोलिंग का परिणाम रहा था।
दोपहर11 बजे केबाद एक बजे का पोलिंग परिणाम भी जारी किया गया। मीडिया कर्मी इसे संग्रह करने में व्यस्त हैं। पोलिंग प्रतिशत की जानकारी मीडिया वाले भी अपने दफ्तर को देने में जुटे हुए थे। चाय और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने के कारण कुछ कर्मी नाराज भी दिखे। दोपहर दो बजे कर्मचारियों को सूचना मिली की जिसके पास कूपन है उसे ही भोजन मिलेगा। कूपन के लिए लाइन लगाना होगा। इस सूचना पर वह और भड़क गए। एडीएम बीपीएल दास, एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन बिहारी भी कंट्रोल रूम में मौजूद थे।
दोपहर3 बजे धनबादको छोड़ अन्य सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का काम समाप्त हो गया। साढ़े तीन बजे के करीब 3 बजे क