पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे पहले मैंने किया मतदान

सबसे पहले मैंने किया मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | लोकतंत्रके महापर्व में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर सुबह-सवेरे ही मतदाता पहुंच चुके थे। दैनिक भास्कर ने कुछ केंद्रों पर सबसे पहले मतदान करनेवालों से बात की।

45 वर्षीया शिक्षिका कमला सिन्हा ने बूथनंबर 160 पर सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि चुनाव ड्यूटी पर जाना है, इसलिए सुबह ही वोट डालने गई। यहां से सीधे ड्यूटी पर जाऊंगी।

गाड़ियोंके व्यवसाय से जुड़े 47 वर्षीय रमेश सिंह ने बूथनंबर 161 पर सबसे पहले अपना मत डाला। उन्होंने कहा कि अब घर जाकर परिवार के सदस्यों को मतदान करने भेजेंगे।

रिटायर्डरेलकर्मी 64 वर्षीय अयोध्या प्रसाद बूथनंबर 159 पर सर्वप्रथम मतदान कर काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा - पहले मतदान, फिर जलपान। झारखंड की उन्नत्ति के लिए मतदान किया है।

48वर्षीय विनोद गोस्वामी ने बूथ158 पर सबसे पहले मतदान किया। वोट करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गंगा बहाने के लिए सुबह-सवेरे मतदान किया है।