भाजपा ने बनाए 13 सौ सदस्य
धनबाद | भाजपाकी नगर इकाई ने सोमवार को स्टील गेट और मनईटांड़ की गोल बिल्डिंग के पास सदस्यता अभियान चलाया। दोनों जगहों पर 1300 लोग पार्टी से जुड़े। स्टील गेट में विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में 600 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और मनईटांड़ में 700 लोगों ने। जिला प्रभारी नितिन भट्ट ने कहा कि जिले में दो लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। नगर सदस्यता प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि धनबाद नगर में 75 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। अभियान में चंद्रशेखर सिंह, विकास सिन्हा, निर्मल प्रधान, सोनू सिंह, सुशील सिंह, अमरजीत कुमार, मनोज मालाकार, सुनील कुमार, रीता प्रसाद आदि शामिल थे।