- Hindi News
- 20 से होनेवाली हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा
20 से होनेवाली हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा
धनबाद | प्राधिकारकर्मचारी संघर्ष समन्वय समिति की बैठक सोमवार को हुई। 20 से प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा की गई। पहले के समझौते को लागू नहीं करने पर सदस्यों ने माडा प्रबंधन का जमकर कोसा। समिति पदाधिकारियों ने निरसा, गोविंदपुर,चिरकुंडा के कर्मियों से हड़ताल में शामिल होने का आग्रह कियाा। बैठक में समिति के राधेश्याम दूबे, अध्यक्ष विशेश्वर महतो, श्याम नारायन दूबे, धरनीधर मिश्रा, जमाल खान, अनवारुल हक, अब्दुल्ला खान सहित अन्य मौजूद थे।