- Hindi News
- सुरेश के बेटों को फिर दिए जाएंगे बॉडीगार्ड
सुरेश के बेटों को फिर दिए जाएंगे बॉडीगार्ड
दिवंगतकांग्रेसी नेता सुरेश सिंह के दोनों बेटों अजय सिंह और संजय सिंह को फिर से अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। अंगरक्षक भुगतान के आधार पर दिया जाएगा। सोमवार को हुई सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। डीसी की मौजूदगी में उनके गोपनीय कार्यालय में हुई इस बैठक में उद्योगपति प्रदीप संथोलिया को भी पेमेंट के आधार पर बॉडीगार्ड देने का निर्णय लिया गया। पुलिस और स्पेशल ब्रांच की जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति ने तीनों को अंगरक्षक देने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, एक पखवारे पूर्व हुई समिति की बैठक में इन तीनों की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इसके बाद इन तीनों और संतोष चौरसिया ने अंगरक्षक के लिए आवेदन दिया था। अजय और संजय सिंह ने पहले की तरह 1/4 की फोर्स के साथ एक अंगरक्षक की मांग की थी। जांच रिपोर्ट में इन दोनों पर हमले की आशंका जताई गई है, जिसके आधार पर इन दोनों को एक-एक बॉडीगार्ड देने का फैसला लिया गया। जांच रिपोर्ट नहीं आने की वजह से संतोष के आवेदन पर निर्णय नहीं हो सका।
अफसरको विभाग में देना होगा आवेदन
बैठकमें अफसरों के बॉडीगार्ड पर भी विचार किया गया। तय हुआ कि जरूरत हो, तो अफसर अपने कंट्रोलिंग अफसर के जरिए सुरक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष डीसी को आवेदन दे सकते हैं। समिति की बैठक में आवेदनों को रखा जाएगा। अफसर चाहे जिला प्रशासन का हो या पुलिस विभाग का, सभी को अपने कंट्रोलिंग अफसर के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।