सदस्यता अभियान में बनेगा रिकाॅर्ड : राज
केंदुआ|भाजपा सदस्यताअभियान में रिकार्ड बनाएगी। इसमें धनबाद प्रखंड की अहम भूमिका होगी। उक्त बातें सोमवार को धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान जिला महामंत्री चंद्रशेखर सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी नितिन भट्ट, रवि सिन्हा, मनोज सिंह, अमरजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, सवित्री देवी, रजनीश तिवारी, कपिलदेव पासवान, मेघनाथ वर्मा, रंजीत यादव, राजेश कुमार गुप्ता, सोनू कुमार, लक्ष्मी भुइयां आदि मौजूद थे।