नृत्य कर छात्र-छात्राओं ने मन मोहा
भूली उत्क्रमितउच्च विद्यालय लोवाडीह में रंगारंग समारोह आयोजित कर दसवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा और विशिष्ट अतिथि के रूप मे नावाडीह के मुखिया गौतम गोप, ओम जन-कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महतो उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर प्राचार्य गिरिश चंद्र सिंह, अजय कुमार सिन्हा, हरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।